{"_id":"6af0b6e468bd5d2e1c074a37f795ee5f","slug":"greater-noida-cng-buses-faces-lack-of-fuel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के सीएनजी कार चालक हैं परेशान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के सीएनजी कार चालक हैं परेशान!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Feb 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
बसों की कमी ने हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ग्रेटर नोएडा डिपो में सीएनजी स्टेशन न होने और निजी स्टेशन से गैस की मंजूरी न मिलने के कारण डिपो से चलने वाली 70 बसों को रोजाना गैस भरवाने के लिए 35 किलोमीटर दूर नोएडा डिपो जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ये समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। इस विषय पर प्रशासन भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। इसके कारण यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस डिपो से प्रतिदिन करीब 70 बसें ग्रेटर नोएडा से दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा के लिए चलती हैं।
नोएडा डिपो के आरएम अतुल त्रिपाठी का कहना है कि सीएनजी की उपलब्धता न होने से रात होने के पहले ही ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें नोएडा डिपो चली जाती है।
जिस कारण रात आठ बजे के बाद बसें न मिलने से यात्री जान जोखिम में डालकर नोएडा व अन्य जगहों की यात्रा करने को मजबूर होते हैं।