{"_id":"63982b03ec013f3d7c3aa2bd4669b232","slug":"greater-noida-bus-service-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा बसः फेसबुक पर देखिए रूट और किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा बसः फेसबुक पर देखिए रूट और किराया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में सफर के दौरान यात्रियों और परिचालकों के बीच किराये को लेकर अक्सर होने वाला विवाद अब कम हो सकेगा।
विज्ञापन
ग्रेनो डिपो ने रोडवेज के फेसबुक पेज पर अपने लिंक में डिपो से चलने वाली सभी बसों का निर्धारित किराया, रूट का नाम और बस नंबर समेत ट्रिप संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दी है।
ग्रेटर नोएडा डिपो ने फेसबुक पर बनाई वेबसाइट Greater noida depo upsrtc पर डिपो से 18 रूटों पर 70 बसों की किराया सूची जारी कर दी है।
यहां से नोएडा के अलावा दिल्ली के कश्मीरी गेट, धौलाकुंआ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, आगरा, जेवर आदि 18 रूटों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन