फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Accused of multiple cow slaughters arrersted in encounter by police

ग्रेटर नोएडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में कई गोहत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2020 08:15 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 11 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida: Accused of multiple cow slaughters arrersted in encounter by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात को पुलिस और गोहत्या करने वाले आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने उससे चोरी की मोटरसाइकिल और देसी तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस गश्त पर थी। तभी शारदा गोल चक्कर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पुलिस को आते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चलाते हुए वहां से भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सलमान के पैर में लगी । जबकि उसका साथी सिराजुद्दीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सलमान के खिलाफ गोहत्या के कई आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग शहर में लावारिस घूम रहे पशुओं को पकड़ कर देर रात उन्हें मार देते थे। आरोपी ने इस तरह की कई वारदात करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed