फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: 7.17 percent less voting in Gautam Buddha Nagar than last time

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पिछली बार से 7.17 फीसदी कम हुआ मतदान, नोएडा विधानसभा फिर फिसड्डी

Sat, 27 Apr 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 05:40 AM IST
सार

पिछली बार 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की बात करें तो इस बार सबसे अधिक सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नोएडा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है।

विज्ञापन
Greater Noida: 7.17 percent less voting in Gautam Buddha Nagar than last time
ग्रेटर नोएडा के बिसरख में एक मतदान केंद्र पर दोपहर एक बजे पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को 53.3 प्रतिशत मतदान हुआ जो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.17 फीसदी कम है। पिछली बार 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की बात करें तो इस बार सबसे अधिक सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नोएडा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। यहां केवल 46.48 प्रतिशत मतदान हुआ। आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कुछ जगहों पर देरी से मतदान शुरू होने कुछ बूथों पर ईवीएम बंद होने की शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन


सुबह 7 बजे से 2717 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से नौ बजे तक ज्यादातर बूथों पर मतदाताओं की कतार दिखी। सुबह नौ बजे तक 12.08% मतदान हुआ। जो सुबह 11 बजे तक 24.48% तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मतदान प्रतिशत कम होता चला गया। शाम छह बजे तक गौतमबुद्ध नगर सीट पर कुल 53.30% मतदान हुआ। 
विज्ञापन


नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 46.48%, दादरी में 52.83%, जेवर में 55.24%, खुर्जा क्षेत्र में 59.12% और सिकंदराबाद क्षेत्र में 60% मतदान हुआ। मतदान के दौरान ग्रेटर नोएडा के बूथ नंबर 542 की ईवीएम की बैट्री खत्म होने के कारण कुछ देर मतदान बंद रहा। बैट्री बदलने के बाद मतदान शुरू कराया गया। वहीं अल्फा वन के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासी बूथों पर परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ बच्चे भी पहुंचे। काफी बच्चे मतदान देखने पहुंचे। बूथ के बाहर खड़े होकर बच्चों ने मतदान की प्रक्रिया देखी। महागुन मायवुड्स सोसाइटी में एक बच्ची को उसके माता-पिता पीएम नरेंद्र मोदी से मिलवाने की बात बोलकर लाए थे। जब पीएम नहीं मिले तो बच्ची ने माता पिता से पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed