{"_id":"73344cb5136a69b8a6f2702a57ccb9fb","slug":"greater-faridabad-no-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर फरीदाबाद में नहीं तंग करेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर फरीदाबाद में नहीं तंग करेगी बिजली
शैली खुल्लर/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में नहर पार बनने वाले ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) में इस समय जिले में आ रही बिजली से काफी अधिक बिजली की मांग होगी।
विज्ञापन
यहां के घरों का बिजली लोड फरीदाबाद के घरों से चार गुना ज्यादा होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने क्षेत्र में अधिक क्षमता के सबस्टेशन बनाने का खाका खींचना शुरू कर दिया है।
ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 50 हजार फ्लैट तैयार हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। फरीदाबाद की तरह इस क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती से दो-चार न होना पड़े, इसके लिए 51 सबस्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हुड्डा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद को दी सौगात
विज्ञापन
बिजली निगम अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर फरीदाबाद 71,200 एकड़ में बसेगा। इतने बड़े क्षेत्र के लिए लगभग 10,680 एमवीए बिजली लोड की आवश्यकता होगी, जबकि वर्तमान में फरीदाबाद को 400 एमवीए लोड मिल रहा है।
इसलिए यहां सभी सबस्टेशन 220 और 400 केवी के होंगे, जबकि फरीदाबाद में 33, 66 केवी और 220 केवी के सबस्टेशन ही हैं। एसई आरएस यादव ने बताया कि प्रस्ताव पर वर्ष 2031 तक विभिन्न चरणों में काम होगा।
यह भी पढ़ें: तो लाल डेरा के मकानों की होगी नंबरिंग
किस सेक्टर में कितनी क्षमता का सबस्टेशन
सेक्टर-52, 120, 133, 136, 144, 156 में 400 केवी के सबस्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि 45 सबस्टेशन 220 केवी क्षमता के होंगे। ये सभी सबस्टेशन सेक्टर-66, 68, 69, 71, 72, 74, 87, 96, 95, 98, 100, 103, 106, 109, 110, 112, 114, 115, 117, 119, 121, 124, 126, 127, 128, 129, 130, 134, 137, 139, 143, 146, 147, 148, 150, 151, 153, 154, 155, 157, 105, 123, 138, 149, 152 में बनेंगे।
आठ किलोवॉट का कनेक्शन
आमतौर पर ये देखा जाता है कि लोग कम लोड के कनेक्शन को बिना बढ़वाए अधिक लोड का उपयोग करते रहते हैं। इस कारण कई बार तकनीकी खराबी आ जाती हैं। इस प्रकार की समस्या इस इलाके में न हो, इसके लिए निगम ने यहां पर अधिक लोड का कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यहां पर कम से कम आठ किलोवॉट का कनेक्शन दिया जाएगा। बिजली निगम के अनुसार, इन सेक्टरों में बनने वाले सभी सबस्टेशनों के लिए पैसा बिल्डर देंगे।