{"_id":"66eb71ea89a09ad5690e7c13","slug":"grape-implemented-in-delhi-ncr-even-before-winter-starts-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली-एनसीआर में सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्रेप लागू, वायु प्रदूषण काबू में रहने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली-एनसीआर में सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्रेप लागू, वायु प्रदूषण काबू में रहने की उम्मीद
Thu, 19 Sep 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:15 AM IST
सार
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपायों के तहत एक अक्तूबर से पहले ही इसे लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो गया है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपायों के तहत एक अक्तूबर से पहले ही इसे लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार की रणनीति बनाने वाले स्वायत्त निकाय एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मुताबिक, अगर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्टेज तीन तक पहुंच जाता है, तो पड़ोसी राज्यों से प्रदूषण फैलाने वाली बसों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएनजी, बीएस चार और इलेक्ट्रिक बसों को छूट रहेगी। प्रतिबंध अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली बसों या टेम्पो ट्रैवलर पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन