फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   granddaughter castconspiracy against his grandfather

पोती ने ही रच डाली अपने दादा के खिलाफ साजिश

Thu, 21 Jan 2016 11:11 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
granddaughter castconspiracy against his grandfather

जायदाद के लिए एक पोती ने अपने दादा से ही धोखाधड़ी कर दी। अदालत ने दादा की मौत के बाद पोती व अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने कीर्ति नगर निवासी थनेसर सिंह की अर्जी पर सुनवाई के बाद आठ जनवरी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले ही 25 दिसंबर को थनेसर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने थनेसर सिंह की पोती पुष्वित कौर, उसकी मां हरमीत कौर, कुलदीप सिंह, रमन दुग्गल व अमदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, आपराधिक साजिश संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी पुष्वित कौर पीड़ित थनेसर सिंह के तलाकशुदा बेटे सुखदीप सिंह की बेटी है और अपनी मां हरमीत कौर के साथ रहती है।

प्रॉपर्टी को फर्जी तरीके से अपने नाम करवाया

granddaughter castconspiracy against his grandfather

थनेसर सिंह का आरोप था कि पुष्वित कौर ने पहले ईस्ट पंजाबी बाग स्थित प्रॉपर्टी को फर्जी तरीके से अपने नाम करवाया और उसके बाद किसी अन्य शख्स को बेच दिया।


फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब खरीदार थनेसर सिंह के पास आया और उसने उनका आधार कार्ड मांगा। सेल डीड व आधार कार्ड में थनेसर सिंह की फोटो अलग-अलग थी।

पीड़ित थनेसर की अर्जी पर बहस करते हुए अधिवक्ता कुणाल व रंजन कठुमारिया ने कहा कि इस मामले में आरोपी पुष्वित कौर ने अपने दादा की जायदाद पर कब्जा के लिए आपराधिक साजिश की और इसके तहत एक अन्य शख्स को थनेसर सिंह बनाकर प्रोपर्टी अपने नाम ट्रांसफर करवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed