फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand welcome of Prem Pravahini and Rudrabhishek of Lord Shiva

Delhi NCR News: प्रेम प्रवाहिनी का भव्य स्वागत और भगवान शिव का रुद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। श्री सत्य साईं सेवा संगठन की तरफ से आयोजित प्रेम प्रवाहिनी रथ का पूर्वी जिले में सात दिन समाप्त होने पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सावन को ध्यान में रखते हुए सुबह रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वहीं, शाम को श्री सत्य साईं ग्राम एकीकरण कार्यक्रम के तहत चिल्ला, मंडावली और ताहिरपुर गांवों के लोगों को अमृत कलश (किराने का सामान युक्त एक पैकेट) दिया गया। इसके अलावा शाम के कार्यक्रम का समापन बच्चों और महिलाओं के लिए आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और उसके बाद भजनों के साथ हुआ। सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा संगठन की तरफ से आयोजित प्रेम प्रवाहिनी रथ देशभर के जिले का भ्रमण कर रही है। इसी कड़ी में यह रथ 17 जुलाई को पूर्वी जिले के दिलशाद गार्डन स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची जहां लगातार सात दिनों तक दिव्य दर्शन का आयोजन रहा। आयोजकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह रथ श्री सत्य साईं अंतरराष्ट्रीय केंद्र के लिए प्रस्थान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed