{"_id":"66af5614c0640f44b505b06d","slug":"governor-anandiben-patel-inaugurated-the-country-s-first-anganwadi-center-in-morti-ghaziabad-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश के पहले AI आंगनवाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन, बोलीं- देश का भविष्य नैनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश के पहले AI आंगनवाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन, बोलीं- देश का भविष्य नैनिहाल
Sun, 04 Aug 2024 07:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:38 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को मोरटी में देश के प्रथम एआई आधारित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। यहां एआई तकनीक से बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को मोरटी में देश के प्रथम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौनिहाल देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में देश के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमें सब कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में ऐसे 100 आंगनबाड़ी केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला एआई आधारित आंगनबाड़ी केंद्र है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से छह साल तक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
डीपीओ शशि वार्ष्णेय ने बताया जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में एआई तकनीक से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षित की गई हैं। मोरटी के प्राथमिक स्कूल में पहला एआई आधारित केंद्र है, जहां एआई तकनीक से बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर उनके पीआरओ को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग का ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन