{"_id":"68d6ae716b3180f5980d82b1","slug":"government-trying-to-make-delhi-an-education-hub-chief-minister-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-106441-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार दिल्ली को शिक्षा हब बनाने का कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार दिल्ली को शिक्षा हब बनाने का कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री
सार
नई दिल्ली के द्वारका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्वाकल्चर स्किल डेवलपमेंट सेंटर और मशरूम कल्टीवेशन फैसिलिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के स्थापना दिवस पर सीएम ने किया संबोधित
कॉलेज में एक्वाकल्चर स्किल डेवलपमेंट सेंटर व मशरूम कल्टीवेशन फैसिलिटी का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसमें पाठ्यक्रम विस्तार, सीटों में वृद्धि, फैकल्टी की संख्या बढ़ाना और आधुनिक सुविधाओं का विकास शामिल है। सरकार दिल्ली को शिक्षा हब बनाने का गंभीर प्रयास कर रही है। यह बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के स्थापना दिवस पर कही।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका सिद्धांत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। सीएम ने छात्रों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में देशभक्ति, संस्कार और सेवा भाव को अपनाएं। इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने कॉलेज में 220 डेस्कटॉप, 17 लेबोरेटरी में स्मार्ट बोर्ड, एक्वाकल्चर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मशरूम कल्टीवेशन फैसिलिटी सहित कई दूसरी परियोजना का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार आधुनिक तकनीक के प्रयोग से छात्रों को विश्वस्तरीय अवसर दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। यहां स्थापित स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर लैब और रिसर्च सुविधाएं छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करेंगी। सरकार दिल्ली को शिक्षा का हब बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए फैकल्टी की संख्या बढ़ाना, आधुनिक सुविधाओं का विकास, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम विस्तार व कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी करने पर लगातार मेहनत की जा रही है।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने कहा कि कई कॉलेजों में खाली सीटों, रखरखाव और शिक्षकों के वेतन की समस्याएं सुलझाने में हम मेहनत कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वित्तीय अड़चन के कारण किसी भी कॉलेज की प्रगति में रुकावट पैदा न हो। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन से अपेक्षा जताई कि वह ऐसे युवाओं का निर्माण करे जो न केवल ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट हों बल्कि भारत की गरिमा और सम्मान को दुनिया में ऊंचाई पर ले जाएं।