{"_id":"6b217b14e58e9e53f24f5a2c88ef8ca4","slug":"government-offices-will-open-on-monday-amid-confusion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस के बीच सोमवार को खुलेंगे सरकारी आफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस के बीच सोमवार को खुलेंगे सरकारी आफिस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की अवकाशों की लिस्ट और पिछले दिनों जारी किए गए आदेश के चलते रविवार को सरकारी अधिकारी-कर्मचारी असमंजस में रहे। दिनभर एक दूसरे से फोन करके सोमवार के अवकाश की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
शाम तक डीएम आफिस से आदेश जारी न होने पर सोमवार को छुट्टी न रखने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के 2014 के सरकारी कैलेंडर में पैतृक अमावस्या और अग्रसैन जयंती का अवकाश था।
विज्ञापन
अफसरों के अनुसार 2015 की सूची में इन दोनों अवकाशों का जिक्र नहीं था। पिछले सप्ताह लखनऊ से इन दोनों अवकाशों को करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आदेश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
शनिवार-रविवार का अवकाश रहने के साथ अफसरों को सोमवार-मंगलवार के अवकाश की भी उम्मीद थी। परिवहन विभाग, परिवहन निगम, जीडीए, नगर निगम, बीएसए, बैंक, डीआईओएस आदि विभागों के अधिकारी शाम तक इन अवकाशों को लेकर असमंजस में थे।
शाम को डीएम आफिस से मंगलवार के अग्रसैन जयंती अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया, लेकिन पैतृक अमावस्या पर अवकाश का आदेश जारी नहीं किया गया।
इसके चलते सोमवार को सरकारी आफिसों और बैंकों के खुलने का रास्ता साफ हो गया। एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अवकाश का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सोमवार को आफिस खोलकर रोजाना की तरह काम किया जाएगा।