फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government not satisfied with diesel scam

डीजल घोटाले की जांच से संतुष्ट नहीं सरकार

Fri, 23 Dec 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
Government not satisfied with diesel scam
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo

नगर निगम में हुए डीजल घोटाले की जांच और अब तक की गई कार्रवाई से सरकार संतुष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने मामले की सही तरीके से जांच कर तह तक जाने और नगर निगम को हुए नुकसान और इसकी भरपाई के लिए जवाब तय करने के आदेश दिए हैं। निगम प्रशासन ने इस मामले में अपने स्थायी कर्मचारियों को बचाने के लिए ठेके पर लगे चार कर्मचारियों को हटाकर पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल पहले अमर उजाला ने नगर निगम के वाहनों से डीजल चोरी कर बेचने के एक मामले का भंडाफोड़ किया था। निगम कर्मचारियों द्वारा डीजल चोरी का ये धंधा वर्षों से जारी था। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले में निगम के कई स्थायी कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही है। निगम के पास ऐसी कोई उचित प्लानिंग भी नहीं थी जिससे चोरी का पता आसानी से चल पाए। कर्मचारी निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाते रहे और अधिकारियों ने आंख बंद कर रखी थी।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर शिकायत करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट रवींद्र चावला ने बताया कि नगर निगम अधिकारी इस मामले में अपने स्थायी कर्मचारियों को बचाने में लगे हैं। क्योंकि इस पूरे गोरखधंधे में कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। केवल चार अस्थायी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर दोबारा अपील सीएम विंडो पर डाली गई थी। जिसमें अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने डीजल घोटाले की तह तक जाने और  ये पता लगाने को कहा है कि इसमें निगम को कितना नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। उन्होंने निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed