फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government made a plan to bring milk to the houses in up

अब मिलेगी पैकेट के दूध से मुक्ति, घर तक पहुंचेगा भैंस का दूध

Tue, 19 Jan 2016 01:50 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
government made a plan to bring milk to the houses in up

पशु पालन विभाग की योजना है कि शहर के लोगों को शुद्ध दूध मिले। विभाग यह पहल हाईराइज बिल्डिंग से करने जा रहा है। किसानों को बिना ब्याज के लोन पर भैंसें दी जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके बाद भैंस के दूध की सप्लाई हाईराइज बिल्डिंग में की जाएगी। ऐसा होने पर लोगों को पैकिंग का दूध नहीं लेना पड़ेगा। उनकी सेहत शुद्ध दूध से बनेगी। जिला पशु पालन विभाग आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करने जा रहा है।
विज्ञापन


शुरुआत में सोसायटी में 7 हजार लीटर दूध दिया जाएगा। इसका उत्पादन बढ़ते ही सोसायटी में दिए जाने वाले दूध की मात्रा बढ़ा दी जाएगी। योजना को जल्द ही अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 हजार भैंसों से की जाएगी खपत पूरी

government made a plan to bring milk to the houses in up

योजना के मुताबिक किसानों को बिना ब्याज के लोन पर भैंसें उपलब्ध कराई हैं। ज्यादातर सेक्टर गांवों के आसपास बसें हैं, वहां पर काफी मात्रा में पास के ही गांवों से दूध मिलता है या फिर बाजार में बिकने वाला पैकिंग वाला दूध लेते हैं।

नोएडा में हर दिन दो लाख लीटर दूध से भी ज्यादा की खपत है। जिला पशु अधिकारी एसके द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश की कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना के तहत जिले में करीब 2000 भैंस आएंगी। 50 फीसदी भैंस आ चुकी हैं।

इन भैंसों के दूध को सोसायटी के लोगों को दिया जाएगा। शेष भैंसें आने के बाद दूध का उत्पादन भी बढ़ जाएगा और ज्यादा लोगाें को दूध उपलब्ध करा पाएंगे। फिलहाल 7 हजार लिटर दूध सोसायटी में देने से इस योजना की शुरुआत की जाएगी।

5 से 10 सस्ता मिलेगा दूध

government made a plan to bring milk to the houses in up

अभी किसानों से सस्ता दूध लेने के बाद महंगे भाव पर बाजार में देते हैं। इस वजह से लोगों को महंगे रेट पर दूध खरीदना पड़ता है, लेकिन योजना के तहत सरकार एक संस्था को जिम्मेदारी देगी।

संस्था सीधे किसानों से दूध लेकर सोसायटी में रहने वाले लोगों तक पहुंचाएगी। इससे सोसायटी में रहने वाले लोगों को 5 से 10 रुपये सस्ता दूध मिलेगा।

जिला पशु पालन विभाग हर महीने दूध की जांच करेगा ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध दूध दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed