फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government and LG grew wrangling.

दिल्ली सरकार और एलजी में बढ़ी तकरार

Thu, 26 Feb 2015 02:43 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 26 Feb 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
Government and LG grew wrangling.
मनमुटाव का अंदाजा इस बात से भी लग सकता है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन इतना जरूर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि  उपराज्यपाल नजीब जंग ने बिजली सस्ती करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि बुराड़ी के विधायक संजीव झा व मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के मामले में दिल्ली सरकार अपने विधायकों के बचाव में है।

जबकि इस मामले में दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। उधर दिल्ली सरकार इस मामले में यह नहीं चाहती कि दिल्ली पुलिस ‘आप’ के विधायकों को थाने में बुलाकर पूछताछ करे या गिरफ्तार करे।
विज्ञापन


बता दें कि विधायकों के साथ थाने में हंगामा करने वाले लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसी तरह उत्तम नगर में चुनाव के दौरान अवैध शराब पकड़ने का मामला भी जांच के घेरे में है। इस मामले में बुराड़ी के विधायक नरेश बाल्यान से पूछताछ भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह किराड़ी में भी देर रात ‘आप’ विधायकों ने हंगामा किया था। सूत्रों का कहना है कि इन सभी मामलों में जहां दिल्ली के उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस सख्ती अख्तियार किए हुए है, वहीं दिल्ली सरकार भी अपने विधायकों के बचाव में दिखाई पड़ रही है।


उल्लेखनीय है कि जब दिल्ली में राष्ट्रपति शासन था तब भी आम आदमी पार्टी ने पक्षपातपूर्ण रवैया अख्तियार करने का आरोप दिल्ली के उप राज्यपाल पर मढ़ा था।

मंगलवार को ही दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर व बुराड़ी से भाजपा प्रत्याशी रहे गोपाल झा ने एलजी को एक पत्र लिखकर बुराड़ी मामले में दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप करने पर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed