फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goraksha dal closed meat shops in greater noida

गौरक्षा हिंदू दल ने मीट की दुकानें कराई बंद

Sun, 02 Oct 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 02 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन

गौरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के पहले दिन नगर के जीटी रोड व रेलवे रोड पर खुली मीट की दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही चेतावनी दी अगर नवरात्र के दिनों में दुकानें खोली जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरक्षा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। वहीं नवरात्र के त्योहार पर नगरवासियों की सुरक्षा को लेकर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को नगर के जीटी रोड पर गौरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ता कपिल नागर के नेतृत्व में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए नगर में खुली मीट और अंडों की दुकानों के खिलाफ जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में जो दुकानें खुली मिली उनको शांतिपूर्ण तरीके से समझा बुझाकर बंद कराया। जिन दुकानदारों ने विरोध किया उनको आंदोलन चलाने की धमकी दी। जीटी रोड पर खुली मीट ओर अंडों की सभी दुकानें बंद करा दी।

कपिल नागर ने कहा की नवरात्र के त्यौहार हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है। नवरात्र के दिनों में हिन्दू समाज के लोग उपवास कर पूजा अर्चना करते हैं। पूजा के लिए मंदिरों में आवागमन के दौरान जीव हत्या को देख पूजा में खलल होती है।


पूर्व में ही उपजिलाधिकारी अमित कुमार को ज्ञापन देकर नवरात्र के दिनों मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की थी। नवरात्र के त्योहार नगर व क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा ने पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed