फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai challenges Manoj Tiwari for Joint press conference

गोपाल राय ने मनोज तिवारी को दी चुनौती, बोले- रिपोर्ट कार्ड से एतराज तो कर लें संयुक्त प्रेस वार्ता

Fri, 12 Apr 2019 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gopal Rai challenges Manoj Tiwari for Joint press conference
गोपाल राय ने मनोज तिवारी को दी प्रेस वार्ता की चुनौती - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को चुनौती दी है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर लें। इस दौरान मनोज तिवारी अपने लोकसभा में आने वाली 10 विधान सभाओं में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखें। जबकि गोपाल राय अपनी विधान सभा में कराए गए कामों को गिनाएंगे। इससे मीडिया के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को आप ने उत्तर पूर्वी लोक सभा सीट के सांसद मनोज तिवारी का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने जारी किया था। इसमें अलग-अलग मसलों पर मनोज तिवारी को कटघरे में खड़ा करते हुए क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अपने विधायकों को रिपोर्ट कार्ड जारी करने की बात कही थी। इस पर बृहस्पतिवार को गोपाल राय ने कहा कि अगर मनोज तिवारी को आप के रिपोर्ट कार्ड पर एतराज है तो तिवारी उनके साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर लें। गोपाल राय ने दावा किया कि उनके चार कामों के आगे मनोज तिवारी के 10 विधान सभाओं में कराए गए काम नहीं टिकेंगे।
विज्ञापन


चांदनी चौक में चलाया जनसंपर्क अभियान
आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को चांदनी चौक इलाके में मेगा जनसंपर्क अभियान चलाया। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन व आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने लोगों से सीधे संपर्क कर दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही लोगों से अपील कि वह इस बार पूर्ण राज्य के वोट करें। इसके साथ उन्होंने लोगों को पूर्ण राज्य के फायदे गिनाए। साथ ही यह भी बताया कि पूर्ण राज्य बनने से किस तरह दिल्ली की समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed