{"_id":"1d9563be4023471ba5f97e907f5a4d7b","slug":"google-will-show-you-the-way-to-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल बताएगा पोलिंग बूथ का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल बताएगा पोलिंग बूथ का रास्ता
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दिन अपने पोलिंग बूथ का रास्ता पता न हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सर्च इंजन गूगल अब सिर्फ एक क्लिक पर आपको पोलिंग बूथ का रास्ता बताएगा।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए यह पहल की है। आयोग ने अपनी साइट पर गूगल मैप की सुविधा दी है। फिलहाल देश के 24 राज्यों का मैप इसमें फीड कर दिया गया है। यूपी, उत्तराखंड, आसाम और नागालैंड का मैप जल्द ही फीड कर दिया जाएगा।
इस बार वोटर्स की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने नया प्रयोग किया है। पोलिंग बूथ का रास्ता न मिलने की वजह से मतदाताओं को भटकना न पड़े, इसके लिए ‘गूगल मैप’ पर देश भर के सभी जिलों और उनके मतदान केंद्रों मैप अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
गूगल मैप पर राज्य और जिले का नाम डालकर क्लिक करके अपने इलाके का पोलिंग बूथ का मैप देखा जा सकता है। मतदाता को यह जानकारी मिलेगी कि उसका पोलिंग बूथ किस इलाके में है। वहां किस रास्ते से पहुंचा जा सकता है।
आयोग की वेबसाइट पर ‘सर्च योर पोलिंग स्टेशन’ का आप्शन दिया गया है। क्लिक करते ही पोलिंग स्टेशन लोकेशन आन गूगल मैप का पेज खुलेगा। इसमें प्रदेश, जिला, विधानसभा क्षेत्र व पोलिंग स्टेशन की सूची का पेज खुलेगा।
इन सबका चयन पूरा होते ही ‘गो’ बटन पर क्लिक करते ही कंप्यूटर पोलिंग बूथ का रास्ता दिखा देगा।