'गूगल' खो गया है, ढूंढने वाले को 50 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली में बीगल ब्रीड का डॉगी गूगल करीब एक महीने से लापता है और उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। वैशाली सेक्टर-४ निवासी परिवार के लिए गूगल घर का सदस्य है। उसे तलाश करने वाले को परिवार ने ५० हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।
वैशाली सेक्टर-४ निवासी संजय पंडित के घर में पांच वर्ष पहले उनकी बहन रीमा बीगल ब्रीड का डॉगी लेकर आईं थी, जिसका नाम गूगल रखा गया।
संजय पंडित ने बताया कि १४ दिसंबर की शाम करीब सात बजे बेटी पूनम गूगल को रोज की तरह टहलाने के लिए ले गई थी। वैशाली सेक्टर-७ स्थित रामप्रस्थ सोसायटी के पास अंधेरा था और इसी दौरान वह कहीं गायब हो गया।
उन्होंने बताया कि काफी खोजने के बाद भी गूगल का पता नहीं लगा। उसके जाने के बाद से घर सूना हो गया और परिवार के सभी सदस्य दुखी हैं। उन्होंने बताया कि जब गूगल कहीं नहीं मिला, तो इनाम घोषित कर सभी जगह पोस्टर लगवाए हैं। बस वह मिल जाए।
'गूगल' के आने पर बहन हो गई थी ठीक
परिवार ने बताया कि गूगल को वर्ष २०१० में रीमा लेकर आईं थीं। तब रीमा की तबीयत खराब रहती थी, लेकिन जब गूगल घर में आया तो रीमा स्वस्थ हो गई। तब से गूगल परिवार का अभिन्न अंग बन गया।
बीगल ब्रीड की खासियत
इस ब्रीड के डॉगी की ऊंचाई एक फुट एक इंच से तीन इंच तक होती है। वजन १८ से ३० पाउंड के बीच रहता है और इनका जीवन काल १० से १५ वर्ष तक हो सकता है। बच्चों के साथ बहुत जल्दी घुल मिल जाता है। यह थोड़े तुनकमिजाज भी होते हैं।