फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   good impact of demonetization: fake currency and drugs black business is fully shut

नोटबंदी की सफलताः ड्रग्स फ्री की ओर बढ़ रहा भारत, जाली नोट जलाने के सिवा नहीं बचा कोई उपाय

Tue, 15 Nov 2016 02:43 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
good impact of demonetization: fake currency and drugs black business is fully shut
- फोटो : demo pics

500 और 1000 का नोट बंद होने से भारत ड्रग्स फ्री की ओर बढ़ रहा है। पिछले छह दिनों में ड्रग्स यहां तक कि नकली नोटों की एक भी खेप भारत के किसी भी हिस्से में सप्लाई नहीं हुई है। ड्रग्स के काले कारोबार में भी 500 व 1000 के पुराने नोट नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व देश की खुफिया एजेंसियों द्वारा किए गए मोबाइल सर्विलांस से हुआ है। स्पेशल सेल ने देश के करीब तीन दर्जन से ज्यादा ड्रग्स सप्लायर के फोन सर्विलांस पर लगा रखे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस समेत देश की जांच एजेंसियां दावा कर रही है कि ड्रग्स का काला कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। हवाला से भी ड्रग्स सप्लायर व रिसीवर को पैसा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने करीब तीन दर्जन से ज्यादा ड्रग्स सप्लायर व रिसीवर के फोन पर सर्विलांस लगाया

good impact of demonetization: fake currency and drugs black business is fully shut
नकली नोट - फोटो : Self

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले वर्ष सबसे ज्यादा ड्रग्स व उसके सप्लायर व रिसीवर को पकड़ा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में ड्रग्स म्यामांर बॉर्डर, मणिपुर के कालीचक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पश्चिमी बंगाल के मालदा आदि जगहों से आती थी।

मणिपुर के कालीचक में अफीम की खेती होती है। इन जगहों से ड्रग्स की बड़ी खेप उत्तरप्रदेश के बरेली, बदायूं व बाराबंकी, मध्यप्रदेश के मंसूर, राजस्थान के झालाबाड़ और चित्तौड़गढ़ जाती थीं।

इन जगहों से रिसीवर उसे पंजाब, दिल्ली व भारत के अन्य मेट्रोपॉलिटन शहरों में सप्लाई करते थे। स्पेशल सेल ने पूरे देश के करीब तीन दर्जन से ज्यादा ड्रग्स सप्लायर व रिसीवर के फोन पर सर्विलांस पर लगा रखे हैं।

नकली नोट जलाने के स‌िवार बचा कोई रास्ता

good impact of demonetization: fake currency and drugs black business is fully shut
जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक नकली नोटों के तार शिमला से जुडे़ हैं। - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि म्यामांर बॉर्डर, मणिपुर, मालदा व अफगानिस्तान से ड्रग्स की एक भी  खेप आगे नहीं बढ़ी है। सर्विलांस से पता लगा कि ड्रग्स सप्लायर रिसीवर से नए नोटों की मांग कर रहे हैं। सप्लायरों ने 500 और 1000 के नोट लेने से एकदम मना कर दिया है।

सप्लायरों ने रिसीवर को उधारी में भी ड्रग्स की खेप देने से एकदम मना कर दिया है। हालांकि रिसीवर पुराने नोटों को कुछ महीने बाद नए नोटों में बदलने की बात कह रहे हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नोटबंदी से ड्रग्स का काला धंधा पूरी तरह ठप हो गया है।

पूरे देश में ड्रग्स की मांग भी एकदम कम हो गई है। कुछ जगहों पर पुड़िया में जरूर छोटे-मोटे ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि अब नकली करेंसी को जलाने के अलावा कोई दूसरी उपाय नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि यूपी में कई जगह नकली नोट जला दिए गए हैं। ऐसे इनपुट्स हैं कि देश के ज्यादातर हिस्सों में नकली नोटों को जलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed