फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Godse statue dispute bigger.

नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर गहराया विवाद

Sun, 21 Dec 2014 10:23 AM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Godse statue dispute bigger.

नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की मांग पर शनिवार को हिन्दू महासभा के दोनों गुटों में ठन गई। एक गुट का कहना है कि प्रतिमा लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि दूसरे गुट का कहना है कि इस तरह की मांग उठाना समाज में कटुता को बढ़ावा देगा और इससे गलत संदेश जाएगा।

विज्ञापन


एक गुट के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी का दावा है कि उनका गुट ही असली हिन्दू महासभा है। उन्होंने गोडसे के प्रचार के लिए दूसरे गुट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक की आलोचना की। चक्रपाणी ने कहा कि चंद्रप्रकाश सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वामी चक्रपाणी ने बताया कि उनकी नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की कोई योजना नहीं है। इसके अलावा प्रतिमा लगाने की बात करने वाले चंद्रप्रकाश हिंदू महासभा के सदस्य भी नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से आरटीआई में मिले उत्तर की प्रति भी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा पर हो रही राजनीति

Godse statue dispute bigger.

उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे का अगर हम पक्ष लेंगे तो महात्मा गांधी की हत्या का दाग महासभा के अध्यक्ष रहे वीर सावरकर पर लगेगा।

महात्मा गांधी की हत्या का गोडसे के साथ-साथ उन पर आरोप लगा था, लेकिन वह हत्या के मामले से बरी हो गए थे और गोडसे को दोषी ठहराया गया था।

इस कारण वह कभी भी गोडसे की प्रतिमा लगाने की बात नहीं कर सकते। गौरतलब है कि चक्रपाणी भले ही कौशिक को महासभा का सदस्य भी नहीं मान रहे, लेकिन वह स्वयं को महासभा का अध्यक्ष कहते हैं और उनका कार्यालय भी स्वामी चक्रपाणी की तरह हिंदू महासभा भवन में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed