गोवर्धन पूजा पर भगवान को लगा चाइनीज फूड का भोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी निवासी अब पूजा पाठ के दौरान देवी देवताओं का भोग मिष्ठान के बजाए नार्थ इंडियन ही चाइनीज फूड और साउथ इंडियन फूड से लगाने लग गए है। ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा के दौरान पुरानी दिल्ली स्थित एक मंदिर में देखने को मिला।
यहां गोवर्धन देवता के भोग में श्रद्धालु चाइनीज फूड नूडल, पाश्ता, चाउमिन लेकर आए, वहीं साउथ इंडियन फूड में इडली, सांभर बड़ा आदि लेकर आए।
ऐसे श्रद्धालुओं का कहना था कि जब उनको यह फूड अच्छा लगता है तो फिर भगवान को भी तो अच्छा लगेगा। इस कारण भोग के लिए यह फूड लाए है।
राजधानी स्थित अधिकतर मंदिरों और अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को कृषि प्रधानता, पशुधन, उद्योग एवं व्यवसाय के प्रतीक गोवर्धन एवं विश्वकर्मा का पूजन किया।
भगवान को भोग लगाने के बाद बंटा प्रसाद
ऐसे अधिकतर स्थानों पर भंडारा किया। शिल्पकारों, उद्योगपतियों एवं श्रमिकों ने श्रद्धा भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की। साथ ही चहुंमुखी विकास एवं वृद्धि की कामना से दीप जलाए।
गोवर्धन पर्व अन्नकूट के मौके पर आसफ अली रोड स्थित मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका, बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, प्रीत विहार गुफा वाले मंदिर, कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में गोवर्धन पूजा की गई।
यहां पर सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। वहीं सब्जी मंडी घंटाघर के पास गोवर्धन पूजा का विशेष प्रबंध किया गया। इसके बाद अन्नकूट का भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
भगवान को लगे 56 प्रकार के भोग
मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका में महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी की अगुवाई में श्रद्घालुओं ने भगवान को 56 प्रकार के मिष्ठान व पकवानों का भोग लगाया गया।
दूसरी ओर शिल्पकारों एवं श्रमिकों ने विश्वकर्मा डे मौके पर अपने औजार और मशीनों की पूजा की। वहीं विश्वकर्मा विज्ञान विद्या प्रचारिणी सभा ने गोविंदपुरी एक्सटेंशन कालकाजी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा महाराज का पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।