फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   glass pieces found on a road in shahadara on Kanwar Yatra route

किसने रची ये साजिश: दिल्ली में कांवड़ ट्रैक पर फेंके गए शीशे के टुकड़े, भाजपा बोली- ये शांति भंग करने वाला कदम

Sun, 13 Jul 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं और उनकी चुप्पी इस घटना पर उनकी भूमिका को संदिग्ध बना रही है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि अभी कांवड़ यात्रा का शुरुआती दौर है, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
glass pieces found on a road in shahadara on Kanwar Yatra route
कांवड़ ट्रैक पर फेंके गए शीशे के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शाहदरा और दिलशाद गार्डन में कांवड़ ट्रैक पर कांच के टुकड़े मिलने की घटना को गम्भीर साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के प्रारंभिक चरण में ही एक किमी से अधिक क्षेत्र में शीशे के टुकड़े फैलाना सोची-समझी शांति भंग करने वाला कदम है।

विज्ञापन

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैक, मेडिकल कैंप और कांवड़ समितियों को सीधे फंड देकर अब तक की सबसे बेहतर व्यवस्थाएं दी हैं। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं और उनकी चुप्पी इस घटना पर उनकी भूमिका को संदिग्ध बना रही है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि अभी कांवड़ यात्रा का शुरुआती दौर है, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सचदेवा ने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की और कहा कि भाजपा किसी भी हालत में कांवड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed