फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   given horrible death to wife in front of his Children, hide body in bed

बच्चों के सामने पत्नी को दी मौत, बेड में छिपाया शव

Thu, 29 Oct 2015 09:44 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
given horrible death to wife in front of his Children, hide body in bed

मालवीय नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के सामने बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते आरोपी उसके सिर पर लोहे के तवे से तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

विज्ञापन


आरोपी ने शव को चादर में लपेट कर बेड के बॉक्स में डाल दिया और ऊपर से कपड़े व बर्तन रखकर उसे छिपा दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ बुलंदशहर (यूपी) स्थित अपने गांव फरार हो गया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने बुधवार को बुलंदशहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चादर में लिपटा मिला महिला का शव

given horrible death to wife in front of his Children, hide body in bed

डीसीपी के अनुसार छतरपुर में रहने वाला सरफराज (37) मंगलवार शाम 7:30 बजे मालवीय नगर थाने पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा को बताया कि उसे उसके गांव बड़ा पयाना, बुलंदशहर से सूचना मिली है कि उसका भतीजा शराफत (33) पत्नी कविता की हत्या कर गांव पहुंच गया है।

पुलिस ने शराफत के बेगमपुर स्थित घर में बेड से कविता का शव बरामद कर लिया। घर में चारों तरफ खून बिखरा था। शव चादर में लिपटा मिला।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह पयाना गांव में दबिश देकर शराफत को गिरफ्तार कर लिया। शराफत पत्नी व तीन बच्चों के साथ एस-83/118, दूसरी मंजिल इंदिरा गांधी कैंप, बेगमपुर में रहता था।

वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था

given horrible death to wife in front of his Children, hide body in bed

उसकी सबसे बड़ी बेटी 11 वर्ष, आठ वर्ष का बेटा और छोटी बेटी चार वर्ष की है। शराफत ने कविता से 16 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।


इसी बात पर दोनों में मंगलवार सुबह झगड़ा हो गया। इस दौरान शराफत ने बच्चों के सामने ही लोहे के तवे से कविता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

इस दौरान बच्चे घर में चीखते व रोते रहे, मगर वह तब तक तवे से मारता रहा, जब तक कविता ने दम नहीं तोड़ दिया। पिता के साथ बुलंदशहर पहुंचे बच्चों ने परिजनों को सारी बात बताई, तब जाकर वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed