फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GIS 2023 1.76 lakh crore investment agreements in Gautam Buddha Nagar

GIS 2023: गौतमबुद्धनगर में 1.76 लाख करोड़ निवेश के करार, पीएम और सीएम के संबोधनों में छाया रहा नोएडा-ग्रेनो

Fri, 10 Feb 2023 11:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Feb 2023 11:13 PM IST
सार

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का जिक्र किया है। इसका केंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने भी निवेश के लिए सर्वाधिक करार इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, आईटी आदि क्षेत्रों में होने की बात कही है।

विज्ञापन
GIS 2023 1.76 lakh crore investment agreements in Gautam Buddha Nagar
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में शुरू हुए तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले दिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 1.76 लाख करोड़ के निवेश करार हुए। इसमें नोएडा में करीब 89 हजार करोड़ और ग्रेटर नोएडा में करीब 87 हजार करोड़ रुपये के निवेश करार शामिल रहे। दोनों प्राधिकरणों की तरफ से लगाए स्टाल में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही लैंड बैंक और आगामी योजनाएं प्रदर्शित की गईं हैं। ग्रेटर नोएडा के स्टाल पर आईआईटीजीनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी प्रदर्शित की गई है। सम्मेलन में शामिल देसी-विदेशी निवेशक इसे देखने पहुंचे।

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में निवेश के लिए देश ही नहीं, दुनियां भर के निवेशक आतुर हैं। भारी संख्या में निवेशकों के करार से यह बात साबित भी होती है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जाकर निवेशकों के साथ करार करने में सीईओ रितु माहेश्वरी सफल रही हैं। उसके बाद मुंबई व चंडीगढ़ समेत कई अन्य शहरों के साथ बड़े निवेश को लाने में सीईओ ने अहम भूमिका निभाई है। ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश के अंतर्गत 44 एमओयू से 27757 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्यिक निवेश के अंतर्गत 18 करार से 10210 करोड़ रुपये के निवेश की आस है। वहीं बिल्डरों के 43 एमओयू से 32606 करोड़, आईटी के 11 करार से 12765 करोड़, इंस्टीट्यूशनल के 16 समझौते पत्र से 1857 करोड़ और आईआईटीजीएनएल में निवेश के लिए पांच एमओयू हुए हैं, जिनसे 2245 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। इतने बड़े पैमाने पर निवेश से लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की भी उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में स्टाल भी लगाये गए हैं, जिनमें यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। जमीन की उपलब्धता, मौजूदा स्कीम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई है। प्रदेश के स्टांप पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के स्टाल का जायजा भी लिया। इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी भी स्टाल का जायजा ले चुकी हैं। तमाम निवेशक व वीआईपी दोनों स्टालों पर प्रदर्शित इंफ्रास्ट्रक्चर व योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने निवेशकों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रति इतना भरोसा जताने के लिए आभार जताया है।

पीएम और सीएम के संबोधनों में छाया नोएडा-ग्रेनो
ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का जिक्र किया है। इसका केंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मोबाइल मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निवेश के लिए सर्वाधिक करार इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, आईटी आदि क्षेत्रों में होने की बात कही है। इसके भी केंद्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा ही हैं। अब तक हुए करार के मद्देनजर निवेश के मामले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने वाले दिनों देश के तमाम बड़े औद्योगिक शहरों को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed