फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls were missing from voter list

वोटर लिस्ट से भी गायब हो रहीं बिटियां

Mon, 10 Mar 2014 01:09 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Mar 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
girls were missing from voter list

हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाजियाबाद की मतदाता सूची से भी पता चलता है कि जिले में लड़कियों की संख्या लड़कों के सापेक्ष काफी कम है।

विज्ञापन


नई जारी मतदाता सूची में करीब चालीस हजार ऐसे युवाओं केवोट बनाए गए हैं, जिनकी उम्र 18-19 के बीच की है। इनमें लड़के-लड़कियों की संख्या में भारी अंतर है। लोनी विधानसभा क्षेत्र की जारी सूची में कुल बनी 5712 वोट में से लड़कियां की संख्या मात्र 1606 है।
विज्ञापन


इसी प्रकार मुरादनगर क्षेत्र में 7175 में से 2741, साहिबाबाद में 10387 में से 3441, गाजियाबाद में 6460 में से 2308 और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनी 9243 वोट में से मात्र 3285 वोट युवतियों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर लोकसभा क्षेत्र की इन पांचों विधानसभा में 18-19 साल की उम्र की बनी कुल वोट 39977 हैं। इनमें से मात्र 13381 युवतियां हैं।

बागपत, गाजियाबाद और मेरठ में लगातार ‘बिटियां’ की संख्या कम होती जा रही है। मंडलीय समीक्षा में इसका खुलासा हुआ है। सबसे खराब हालत बागपत की है, जबकि गाजियाबाद दूसरे और मेरठ तीसरे नंबर पर है। अधिकारी इसक कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की कमी बता रहे हैं।


लगातार घट रही गर्ल्स चाइल्ड ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के सभी सरकारी दावों की हवा निकाल दी है। सरकारी मशीनरी की कार्रवाई, अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापेमारी, सेंटर्स की सीलिंग और कडे़ नियमों के बावजूद भी लिंगानुपात में गाजियाबाद काफी पीछे है।

सबसे शर्मनाक स्थिति बागपत जिले की है। गर्ल्स रेश्यो के मामले में मंडल में बुलंदशहर की स्थिति कुछ अच्छी है, लेकिन उसमें भी लड़कियां भी 1000 लड़कों के सापेक्ष 900 का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं।

लिंगानुपात के आंकड़े
जिला पुरुष/महिला
बागपत 1000/847
गाजियाबाद 1000/851
मेरठ 1000/854
नोएडा 1000/856
बुलंदशहर 1000/862

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed