फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls for prostitution was brought in Delhi.

देह व्यापार के लिए दिल्ली लाई गई थीं ये लड़कियां

Tue, 23 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girls for prostitution was brought in Delhi.

पुलिस ने पश्चिमी बंगाल से देह व्यापार के लिए दिल्ली लाई गईं दो लड़कियों को मुक्त कराया है। इनमें एक लड़की नाबालिग है। पुलिस ने मानव तस्करी व देह व्यापार करवाने के आरोप में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक  महिला आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को 21 दिसंबर को पंखा रोड स्थित एक घर में नाबालिग लड़की के शोषण की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 16 वर्षीय किशोरी को मुक्त कराया। आरोपी किशोरी को पश्चिमी बंगाल से काम दिलाने के बहाने लेकर आए थे।
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया था कि राजू उर्फ मशरूफ खान, उसकी पत्नी प्रियंका, प्रताप और उसकी पत्नी नीतू ने उसे देह व्यापार में धकेला था। तफ्तीश के बाद पुलिस ने एक और पश्चिमी बंगाल निवासी लड़की को खुरेजी से मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने प्रताप चौधरी (42) उसकी पत्नी नीतू (37) और राजू (23) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed