फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls beat ninth student fiercely made video and put it on Instagram

लड़कियों की गुंडई: स्कूल के बाहर नौवीं की छात्रा को सभी ने जमकर पीटा, फिर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला

Fri, 05 Aug 2022 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।,
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।, Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 11:49 AM IST
सार

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को खबर दी गई। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आरोपी लड़कियों को तलाश कर उनको थाने बुलाया गया। 
 

विज्ञापन
girls beat ninth student fiercely made video and put it on Instagram
Instagram New - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक स्कूल के बाहर आधा दर्जन लड़कियों ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बनाकर उसे एक गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। शुरुआत में पीड़ित लड़की के परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर फैला और मीडिया कर्मियों के फोन पीड़ित परिवार के पास आने लगे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद जेजे एक्ट में शिकायत लेकर उसे दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

आधा दर्जन लड़कियों ने उसे बुरी तरह पीटा
पीड़िता परिवार के साथ शक्ति नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह स्कूल के सामने आधा दर्जन लड़कियों ने उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक अन्य लड़की ने इसकी वीडियो भी बना लिया। वहां मौजूद लोगों ने लड़की को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को धमका रही झगड़ा करने वाली मुख्य आरोपी लड़की
बाद में छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को झगड़े की बात बताई। ज्यादातर लड़कियों ने माफी मांग ली, लेकिन झगड़ा करने वाली मुख्य आरोपी लड़की ने माफी नहीं मांगी। उल्टा वह परिवार को धमका रही है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में उनकी बेटी का आरोपी लड़की से मामूली झगड़ा हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed