{"_id":"6a0f1dfc087c82b4d403272b","slug":"girls-at-igdtuw-will-become-proficient-in-robotics-and-ai-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137399-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीडीटीयूडब्लयू में छात्राएं रोबोटिक्स एवं एआई में बनेगी दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीडीटीयूडब्लयू में छात्राएं रोबोटिक्स एवं एआई में बनेगी दक्ष
विज्ञापन
- विवि इस सत्र से बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई कोर्स शुरू करने जा रहा
-इस कोर्स के लिए फिलहाल 60 सीटें निर्धारित की गई
-विवि को इस सेंटर के लिए बजाज ऑटो फाउंडेशन की ओर से 9 करोड़ का सहयोग मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वीमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) ने छात्राओं को रोबोटिक्स एंड एआई में दक्ष करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। विवि इस सत्र से बीटेक रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की शुरूआत करने जा रहा है। शुरूआत में इस कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस प्रोग्राम का मकसद ऐसी काबिल महिला प्रोफेशनल्स तैयार करना है जो रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग, इंटेलिजेंट सिस्टम, डेटा-ड्रिवन मैन्युफैक्चरिंग और अगली पीढ़ी की इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में इनोवेशन की अगुवाई कर सकें।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू ने महिला तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने के लिए बजाज ऑटो फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। दोनों संस्थानों के बीच इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (बेस्ट) सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसको स्थापित करने के लिए बजाज ऑटो फाउंडेशन की ओर से करीब नौ करोड़ का सहयोग दिया जाएगा।
विवि के अनुसार यह सेंटर रोबोटिक्स, एआई, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और इंडस्ट्री 4.0 जैसी उभरती तकनीकों पर केंद्रित होगा। इस परियोजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय में 9 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म, मशीन विजन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स, कोलेबोरेटिव रोबोट्स ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोट्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, सीएनसी एवं ऑटोमेशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में आईजीडीटीयूडब्ल्यू की कुलपति प्रो. रंजना झा, रजिस्ट्रार प्रो. बृजेश कुमार, बजाज ऑटो फाउंडेशन के हेड ऑफ स्किलिंग रमेश वेणु गोपालसामी, सेंटर के प्रमुख प्रो. एनआर चौहान तथा मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. अरविंद जयंंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में ही कोर्स शुरू करने की घोषणा की गई।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू की कुलपति रंजना झा ने कहा कि बजाज ऑटो फाउंडेशन के साथ यह सहयोग विवि के लिए मील का पत्थर है। सेंटर की स्थापना और रोबोटिक्स और एआई में कोर्स की शुरुआत से छात्राओं को उभरती हुई टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री-आधारित पढ़ाई का बेजोड़ अनुभव मिलेगा। वहीं बजाज ऑटो फाउंडेशन के हेड ऑफ स्किलिंग रमेश वेणुगोपालसामी ने कहा कि यह पहल अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करेगी।