फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls asked to stand out side their hostel

छात्राओं को रात में बाहर खड़ा करने पर हंगामा

Wed, 24 Dec 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 24 Dec 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
girls asked to stand out side their hostel

शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में 16 छात्राओं को रात के वक्त कमरे से बाहर रखने के मामले की जांच डीसी ने एसडीएम (नूंह) देवीलाल सिहाग को सौंपी है।

विज्ञापन


सोमवार रात छात्राओं के बीच भोजन को लेकर कहासुनी के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को कुछ समय के लिए कमरे से बाहर अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कर दिया था।

दरअसल मामले की जड़ में बालिकाओं को सरकार की ओर से आवासीय छात्रावास में उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन है। बताते हैं कि यह भोजन अनाथ बालिकाओं के लिए बनता है, पर शिक्षण स्टाफ की भी इस पर नजर होती है।
विज्ञापन


पूरे मामले में संबंधित पक्षों से बातचीत पर पता चला कि विद्यालय में शिक्षकों में आपस में ही नहीं बनती है। यहां के छात्रावास की वार्डन बाहरी हैं,  जबकि महिला रसोइया स्थानीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेवात के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा विद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल ओमप्रकाश, जिला परियोजना समन्वयक रमेश चंद्र शर्मा के कानों तक कई बार शिक्षकों की गुटबाजी की शिकायत पहुंची है, पर स्थिति जस की तस है।  

बताते हैं कि दो शिक्षिकाओं के बीच अनबन की वजह से एक शिक्षिका अपनी शिकायत लेकर एडीसी अंजू चौधरी तक जा पहुंची, मगर बात नहीं बनी।

मेवात के जिला परियोजना समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात वह चंडीगढ़ से लौटे हैं। बालिकाओं को बाहर खड़े किए जाने की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।


खाने के वक्त बालिकाओं के बीच कहासुनी हुई थी, उससे ज्यादा कुछ नहीं। एसडीएम नूंह की जांच में सच सामने आ जाएगा। उधर, एसडीएम नूंह देवीलाल सिहाग ने कहा कि स्कूल में अवकाश होने की वजह से जांच स्कूल खुलने पर ही हो पाएगी। बच्चों से ही इस मामले में सच जानने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed