फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriend murdered, when she started talk to another lover.

दूसरा प्रेमी फोन पर मिला होल्ड, प्रेमिका को मौके पर ही दी मौत

Mon, 07 Dec 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Dec 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered, when she started talk to another lover.

डीएनडी लूप पार्क में दिल्ली निवासी युवती रिया शर्मा (22) के हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेमिका की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाने पर प्रेमी ने योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली से नोएडा लाकर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


वारदात के दौरान प्रेमिका के दूसरे प्रेमी का फोन होल्ड पर था। मूलरूप से बुलंदशहर और फिलहाल गाजियाबाद के सिहानी गेट निवासी योगेंद्र सैनी को नोएडा पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी किरण एस. ने बताया कि रिया शर्मा (22) किसी से बात करती थी और प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज होकर योगेंद्र सैनी उर्फ राहुल (24) ने 18 नवंबर को डीएनडी लूप पार्क में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रिया से जबरदस्ती मोबाइल फोन छीना था, फोन होल्ड पर था और दूसरी तरफ से किसी लड़के की आवाज सुनकर वह आगबबूला हो गया और शर्ट निकालकर गला दबा दिया।

हत्या करने के बाद उसने रिया की पहचान छुपाने के लिए पार्क में पड़े पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया और मोबाइल, आईकार्ड और पर्स लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

प्रेमिका से करता था बेशुमार प्यार

Girlfriend murdered, when she started talk to another lover.

23 नवंबर को युवती की पहचान होने के बाद कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पुलिस को आरोपी का पता चल गया। दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन से फोन आने के बाद योगेंद्र नौकरी से इस्तीफा देकर मध्य प्रदेश भाग गया था।

नोएडा पुलिस ने उसे रविवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-20 पुलिस ने रिया का मोबाइल और योगेंद्र की बाइक बरामद कर ली है। रिया का पर्स और आईकार्ड को आरोपी ने नाले में फेंक दिया था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी-
योगेंद्र के गाजियाबाद स्थित आवास और ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर भी सेक्टर-20 पुलिस ने दबिश दी थी। योगेंद्र का मोबाइल बंद होने और लोकेशन ट्रेस नहीं होने से उसके दिल्ली की अदालत में सरेंडर करने की संभावना से नोएडा पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

मध्यप्रदेश से ट्रेन से आने की सूचना पुलिस को मुखबिरों के जरिये मिली जिसके बाद घेराबंदी कर योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएनडी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को उस तक पहुंचने में काफी मदद मिली।

पूछताछ में योगेंद्र बुरी तरह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि वह रिया से बेहद प्यार करता था। उसके साथ शादी करना चाहता था। उसे महंगे गिफ्ट, मोबाइल और होटलों में घुमाने पर काफी रुपये खर्च करने के बावजूद व अन्य युवकों से बातचीत करती थी।

जानिए क्या था 18 नवंबर की रात का सच

Girlfriend murdered, when she started talk to another lover.

ऐसे मिले दोनों- पुलिस के अनुसार, योगेंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया हुआ है। 2008 से वह दिल्ली की एक एमएनसी में मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव था।

रिया की कंपनी के साथ वाली कंपनी में योगेंद्र का दोस्त भी नौकरी करता था। दोस्त के जरिये ही रिया और योगेंद्र का संपर्क हुआ। दोनों के बीच प्यार हुआ। मार्च 2015 में योगेंद्र और रिया शादी के लिए गाजियाबाद अदालत गए, लेकिन गवाह नहीं होने से शादी नहीं हो पाई।

6 महीने पहले रिया ओखला फेस-2 की एक कंपनी और योगेंद्र ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने लगा था। दोनों दिल्ली के महारानी बाग इलाके में एक फूड कार्नर पर मिलते थे। रिया नोएडा सेक्टर-37 में पीजी में रह रही थी।

18 नवंबर की रात करीब सवा नौ बजे सेक्टर-20 पुलिस को डीएनडी लूप पार्क में युवती का सिर कुचला शव बरामद हुआ था। जींस और टीशर्ट पहने युवती का मोबाइल फोन, आईकार्ड और पर्स मौके से गायब था।

हत्यारे से ज्यादा युवती की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती थी। जिप नेट पर गुमशुदगी के दर्ज मामलों से भी पुलिस के हाथ कोई भी सबूत नहीं लग पाया। 23 नवंबर को जिप नेट पर सेक्टर-20 पुलिस को सरिता विहार थाने में रिया शर्मा (22) की गुमशुदगी होने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed