{"_id":"0701cb2fd1a5844f41abe49a1fda07b1","slug":"girlfriend-have-atm-card-of-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मित्र के पास रहता था पति का एटीएम, किया ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मित्र के पास रहता था पति का एटीएम, किया ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्फा-1 सेक्टर निवासी महिला ने अपने पति की महिला मित्र पर उसके खाते से 3 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कासना थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अल्फा-1 में रहने वाले एक बुजुर्ग की अगस्त में मौत हो गई थी। उनका दो बेटियों के साथ संयुक्त खाता शहर के एक बैंक में है।
खाते की जानकारी करने पर बुजुर्ग की पत्नी को पता चला कि उसके पति के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। बुजुर्ग की पत्नी का आरोप है कि पति की महिला मित्र ने यह रकम कई बार में एटीएम से निकाली है।
विज्ञापन
एटीएम महिला मित्र के पास ही रहता था। कासना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।