{"_id":"67a90ea52f96e573a90359c9","slug":"girlfriend-friend-attacked-with-a-knife-yash-condition-is-said-to-be-critical-rihan-was-angry-about-this-small-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रेमिका के दोस्त पर चाकू से हमला, नाजुक बताई जा रही यश की हालत, इस जरा सी बात को लेकर नाराज था रिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रेमिका के दोस्त पर चाकू से हमला, नाजुक बताई जा रही यश की हालत, इस जरा सी बात को लेकर नाराज था रिहान
Mon, 10 Feb 2025 01:53 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:53 AM IST
सार
दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शक के आधार पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दोस्त को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शक के आधार पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दोस्त को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में पीड़ित यश उर्फ रिप्पू (20) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी रिहान (18) को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि रिहान की एक युवती से दोस्ती थी। यश युवती का दोस्त था। पांच फरवरी को रिहान ने यश को घर पर युवती के साथ देख लिया था। इस बात पर नाराज होकर उसने यश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को जहांगीरपुरी में यश उर्फ रिप्पू नामक युवक को चाकू से गोदे जाने की सूचना मिली। यश जहांगीरपुरी में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन