Video: ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी लड़की, 35 मिनट तक भगवान को करती रही याद
लड़की कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह लिफ्ट से नीचे जाने लगी, तभी लिफ्ट 9वीं और 8वीं मंजिल के बीच में झटके के साथ अचानक रूक गई।
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-5 की लिफ्ट में मंगलवार सुबह एनटीटी की छात्रा करीब 35 मिनट तक फंसी रही। छात्रा ने फोन कर अपने पिता को जानकारी दी। जिसके बाद मेंटेनेंस टीम को सूचना दी, लेकिन उसके बावजूद छात्रा को बाहर निकालने में 30 मिनट लग गए। अकेले लिफ्ट में फंसी छात्रा काफी घबरा गई। रोने के साथ हाथ जोड़कर भगवान से मदद की गुहार लगाती रही। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष हैं।
वेद प्रकाश, सोसाइटी के टावर-5 की 18वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी सुष्मिता नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) का कोर्स कर रही है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वो कॉलेज के लिए निकली थी। लिफ्ट से नीचे जाने लगी। जब लिफ्ट 9वीं और 8वीं मंजिल के बीच में पहुंची तो झटके के साथ अचानक रूक गई। छात्रा ने कुछ देर इंतजार किया। उसके बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
अलार्म का बटन दबाया तो उस पर भी मदद नहीं मिली। तब छात्रा ने अपने पिता को फोन कर लिफ्ट में फंसने की सूचना दी। पिता वेद प्रकाश ने बताया कि लिफ्ट में बिजली थी, लेकिन तकनीकी कारण से लिफ्ट रूकी थी। कैमरा लगा हुआ था, लेकिन कोई उस पर निगरानी नहीं रख रहा था। सुरक्षाकर्मी को लिफ्ट खोलनी नहीं आती है। लिफ्ट ऑपरेटर वहां मौजूद नहीं था। लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया। उसके बाद उसने लिफ्ट को खोला। इस सब में काफी समय लग गया। करीब 35 मिनट बाद उसकी बेटी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।
घटना से सहमी छात्रा नहीं गई कॉलेज
करीब 35 मिनट लिफ्ट में फंसने से छात्रा काफी सहम गई है। बाहर निकालने के बाद उसने कॉलेज जाने से इंकार कर दिया। लिफ्ट में फंसने के दौरान छात्रा काफी परेशान थी। वो अकेली थी तो काफी घबरा गई। पिता ने बताया कि मदद नहीं मिलने के कारण वो घबरा गई और रोने लगी। हाथ जोड़कर भगवान से जल्द मदद दिलाने की भी गुहार लगाई।
लिफ्ट का नहीं हो रहा रखरखाव
घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में रोष है। उनका कहना है कि लिफ्ट का वार्षिक रखरखाव अनुबंध नहीं है। ऑपरेटर का कहना है कि चार माह पहले मेंटेनेंस हुआ था। बिल्डर ने भुगतान नहीं किया है। इस कारण रखरखाव नहीं किया जा रहा हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं दे रहा हैं। आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाएं हो रही है। 10 दिन पहले निर्माणाधीन बिल्डिंग से सटरिंग गिरने से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो चुकी है। निवासियों ने बिल्डर को प्रदर्शन की चेतावनी दी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.