फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl threw ink on kejriwal, see full video here

VIDEO: ऑड-इवन पर भड़की लड़की, केजरीवाल पर फेंकी स्याही

Sun, 17 Jan 2016 06:58 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
girl threw ink on kejriwal, see full video here

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी। लड़की ने मंच के पास जाकर सबसे पहले एक कागज उछाला और फिर उसके बाद नारेबाजी करते हुए स्याही फेंक दी।

विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि ऑड-इवन के दौरान घोटाला हुआ और स्कूटी के नंबरों पर सीएनजी सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। हालांकि केजरीवाल ने मंच से ही लड़की को छोड़ देने की अपील की और कहा कि वो किसी घोटाले का जिक्र कर रही है।
विज्ञापन


लड़की अपने आप को पंजाब आम आदमी सेना का प्रमुख बता रही थी। केजरीवाल पर स्याहीकांड के बाद दिल्ली की सियासत बेहद गर्म हो गई है।

केजरीवाल को मारने की साजिश हो रही है

girl threw ink on kejriwal, see full video here

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना को बीजपी की साजिश करार देते हुए कहा कि केजरीवाल की हत्या की साजिश हो रही है। दिल्ली पुलिस जब अलर्ट पर था तो उन्होंने सीएम की सुरक्षा पर ध्यान क्यों नहीं दिया।


सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सहानुभूति इकट्ठी करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

बीजेपी ने ये भी कहा है कि आप नेता तो सुरक्षा ना लेने की बात कर रहे थे। जब आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया को साजिश के बारें में पता था तो उन्होंने राष्ट्रपति को शिकायत क्यों नहीं दी। वो साजिश का मामला भी दर्ज करा सकते थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed