फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl threatened of nuclear attack on delhi to a boy on tinder

दिल्ली पर परमाणु हमला कर उड़ा दिया जाएगा राष्ट्रपति भवन, पुलिस को मिली धमकी

Thu, 21 Feb 2019 05:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
girl threatened of nuclear attack on delhi to a boy on tinder
पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

युवती ने डेटिंग ऐप पर चैट के दौरान युवक को दिल्ली में न्यूक्लियर अटैक और राष्ट्रपति भवन को उड़ाने की धमकी दी। युवती के साथ चैट करने वाले युवक ने लक्ष्मी नगर इलाके से बुधवार देर रात यह सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में कॉल करने वाले युवक को उठा लिया गया। 3 साल का आरोपी युवक सीए का छात्र है और मानसिक बीमारी से पीड़ित है। गहन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जबकि चैट पर धमकी देने वाली युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 10.30 पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक युवक ने कॉल कर न्यूक्लियर अटैक और राष्ट्रपति भवन को उड़ाने के बारे में सूचना दी। खबर मिलते ही फौरन कॉल की लोकेशन ट्रेस कर लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर के एक मकान में छापेमारी कर युवक को हिरासत में लिया गया। आईबी, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस के अलावा अन्य जांच एजेंसियों ने लक्ष्मी नगर थाने में बिठाकर रातभर युवक से गहन पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह डेटिंग ऐप के जरिये एक युवती से बातचीत करता था। चैट के दौरान उसकी युवती से नोंकझोंक होने लगी तो युवती ने उससे कहा कि वह उसे जानता नही है कि वह कौन है। युवती ने कहा कि अब दिल्ली में न्यूक्लियर अटैक होगा और राष्ट्रपति भवन भी उड़ जाएगा। आरोपी युवक ने बताया कि उसे लगा कि देशहित में पुलिस को इस धमकी के बारे में बताना चाहिए तो उसने पीसीआर कॉल कर दी।
विज्ञापन


छात्र ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर से पीड़ित
पुलिस ने युवक के रूम और उसकी मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाला है। पुलिस को पता चला कि आरोपी छात्र ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (ओसीडी) (एक तरह की मानसिक बीमारी) ग्रसित है। उसका इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं इस बीमारी की वजह से छात्र ने पुलिस को झूठी सूचना दी हो। इसके अलावा यह भी संभव हो कि छात्र की जिस लड़की से चैट होती है, वह उसे लड़की को सबक सिखाना चाह रहा हो। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धमकी देने वाली लड़की भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी में आते हैं अनचाहे ख्याल
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर या ओसीडी से पीड़ित व्यक्ति के दिमाग में बार-बार अनचाहे खयाल आते हैं। वह एक ही काम को बार-बार कर सकता है। मसलन, हाथ धोना, चीजों को गिनना, किसी चीज को बार-बार चेक करना आदि। रोगी के मन में किसी बात को लेकर डर, शक या असमंजस का भाव रहता है। बीमारी से पीड़ित ज्यादातर लोग यह मानने को तैयार नहीं होते कि उन्हें ऐसी कोई बीमारी है। हालांकि अगर वे वास्तविकता को स्वीकार कर लें तो इलाज काफी आसान हो सकता है। कॉल करने वाला आरोपी छात्र इसी बीमारी से पीड़ित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed