{"_id":"ba2da7272f3adbc96da54c9f602ab6fd","slug":"girl-threatened-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
पलवल निवासी एक 24 वर्षीय युवती ने सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अंकित त्यागी और तरुण त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक दोनों ने सदर बल्लभगढ़ के एक मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही एएसआई संतोष कुमारी ने बताया कि आरोपी प्रोफेशनल कोर्स के छात्र हैं, मामले की जांच की जा रही है।
तीन पर किशोरी को अगवा करने का आरोप
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय भतीजी सोमवार को बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अपनी विवाहिता बहन से मिलने गई थी। शाम को बहन के यहां से निकली किशोरी घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
चाचा ने सेक्टर-25 निवासी शमसुद्दीन उर्फ छोटे, देवेंद्र उर्फ विधायक और एक महिला पर भतीजी को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन