फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl Threat by colleague after making video in ghaziabad

'मेरे दफ्तर में नौकरी करो, वरना अश्लील फोटो कर दूंगा वायरल'

Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
girl Threat by colleague after making video in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

एक कंपनी में काम करने वाली युवती की उसी के सहयोगी ने जबरन शराब पिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। दो माह पूर्व युवती ने जॉब छोड़ी तो अब उसके साथ काम करने वाला एक युवक उस पर दोबारा उसके यहां नौकरी करने का दबाव बना रहा है। युवक ने उसकी कंपनी ज्वाइन न करने पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने कविनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती के मुताबिक वह आरडीसी की अंसल बिल्डिंग में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। कंपनी युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने का काम करती है। युवती का कहना है कि कंपनी के मालिक का खास युवक करीब चार माह पूर्व उसे किसी काम का बहाना कर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी स्थित फ्लैट में ले गया। 
विज्ञापन


यहां उसने कंपनी के मालिक से मिलवाया और जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। इसी दौरान चुपके से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। युवती का कहना है कि इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। युवती का आरोप है आरोपी युवक ने कुछ दिन पूर्व उसे फोन किया और कहा कि वह टीएचए में नई कंपनी खोल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी में उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी है। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। एसएचओ राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed