फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl stabbed in Delhi police on the lookout for the accused

Delhi: जरूरी काम बताकर बहाने से बुलाया, लड़की पर साथ चलने का बनाया दबाव, राजी नहीं होने पर चाकू से गोदा

Sun, 02 Nov 2025 08:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Nov 2025 08:12 AM IST
सार

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की को साथ ले जाने में नाकाम युवक ने उसे चाकू से गोद दिया। आरोपी लड़की को लेकर बिहार जाना चाहता था। लहूलुहान हालत में लड़की अस्पताल पहुंची। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Girl stabbed in Delhi police on the lookout for the accused
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की को साथ ले जाने में नाकाम युवक ने उसे चाकू से गोद दिया। आरोपी लड़की को लेकर बिहार जाना चाहता था। लहूलुहान हालत में लड़की अस्पताल पहुंची। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर जिला के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 साल की पीड़ित लड़की परिवार के साथ झड़ौदा इलाके में रहती है। उसका परिवार मूलत: यूपी के जिला कासगंज का  रहने वाला है। वजीराबाद थाने में दर्ज प्राथमिकी में घायल लड़की ने बताया कि करीब एक साल पहले वह मोरी गेट में पैकिंग का काम करती थी, तभी इसकी जान पहचान वहां काम करने वाले सोनिया विहार निवासी एक लड़के से हुई। उसके बाद उसने मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की फोन पर बात होने लगी। लड़की का आरोप है कि तभी से ही वह अपने साथ भागने की जिद करने लगा था। लेकिन उसने हर बार उसे मना   कर दिया।
विज्ञापन

 
दो दिन पहले सुबह करीब 10 बजे उस लड़के ने फोन किया। उसने कहा कि मैं झड़ौदा एमसीडी स्कूल के पास गली में खड़ा हूं, एक जरूरी काम के लिए कुछ बात करनी है। उसके बुलाने पर वह उससे मिलने उस गली में आ गई। आरोप है कि वह लड़की को अपने साथ बिहार ले जाने की जिद करने लगा। लड़की ने मना करने पर वह गुस्से में आ गया और जान से मारने की धमकी देकर उसपर चाकू से पेट पर वार कर दिया। बचाव में लड़की ने अपने हाथ से चाकू पकड़ने की कोशिश की, आरोपी ने दोबारा उसके पेट में चाकू से वार कर दिया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमला करने के दौरान आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। खून से लथपथ हालत में लड़की पेट दबाकर अपनी मां को फोन कर घटना के बारे में बताया और फिर पास के अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed