{"_id":"5f2cabf066d7c7378b42f360","slug":"girl-s-condition-stable-after-surgery-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर हैवानियत: सर्जरी के बाद बच्ची की हालत स्थिर, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर हैवानियत: सर्जरी के बाद बच्ची की हालत स्थिर, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण
Fri, 07 Aug 2020 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरागढ़ी इलाके में दरिंदगी का शिकार 12 वर्षीय बच्ची का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है और फिलहाल हालत स्थिर है।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। इस समय एम्स के ट्रॉमा सेटर में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
उधर अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची की हालत काफी गंभीर है। उसको आईसीयू में रखा गया है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। वह बेहोश है और अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।
आपको बता दें कि पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी में 12 साल की बच्ची से बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इसके अलावा पुलिस को कई और अहम सुराग मिल गए हैं। बच्ची के दो परिचित समेत छह लोग पुलिस के शक के दायरे में आ गए हैं।
घटना के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस ने 48 घंटे की तफ्तीश में घटनास्थल के आस पास स्थित करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। साथ ही सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य संदिग्ध को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
बच्ची के दो परिचित समेत छह लोगों पर पुलिस का शक गहरा गया है। जिस मकान में बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है, वहां 25 कमरे हैं। पुलिस की टीम को वहां से कुछ लोगों के गायब होने का पता चला है। गायब होने वाले लोग घटना में शामिल हैं या नहीं इसके लिए उनके फोन के लोकेशन की पुलिस जांच कर रही है। यहां रहने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। आशंका है कि घर में बच्ची को अकेली पाकर घटना को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।