नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से बेसमेंट में रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कंपनी में काम करने वाले युवक ने महिला सहकर्मी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। जब युवती बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने कंपनी के बेसमेंट में घटना को अंजाम दिया। युवती का आरोप है कि होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-16 स्थित महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय एक युवती ने बताया कि वह शहर में परिजनों के साथ रहती है। यहां स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
युवती को काम के बहाने बेसमेंट में बुलाया
पीड़िता के मुताबिक घटना 23 सितंबर की है। उस दिन वह कंपनी में काम कर रही थी। शाम को करीब सात बजे कंपनी में काम करने वाले एक युवक संदीप ने उसे किसी काम के बहाने कंपनी के बेसमेंट में बुलाया।
युवती का आरोप है कि उसने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। पीड़िता के अनुसार उसे जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो संदीप उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
उसने तुरंत वहां से भागने का प्रयास किया और संदीप का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
युवती आरोपी की धमकी के चलते वारदात के तुरंत बाद पुलिस को शिकायत नहीं कर सकी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।