{"_id":"65cf948f08657141e000b4be","slug":"girl-pretending-to-be-doctor-and-marrying-a-customs-officer-in-bulandshahr-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसे पति नहीं, पैसे चाहिए थे: खुद को डॉक्टर बताकर युवती ने कस्टम अधिकारी से की शादी, अब मांग रही एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसे पति नहीं, पैसे चाहिए थे: खुद को डॉक्टर बताकर युवती ने कस्टम अधिकारी से की शादी, अब मांग रही एक करोड़ रुपये
Fri, 16 Feb 2024 10:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:30 PM IST
सार
हरियाणा की एक युवती ने खुद को दांत का डॉक्टर बताकर एक कस्टम अधिकारी से शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने मायके चली गई और अब एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। पीड़ित कस्टम अधिकारी ने शिकायत देकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर बनकर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा निवासी एक युवती ने खुद को दंत चिकित्सक बताते हुए बुलंदशहर में रहने वाले कस्टम अधिकारी से शादी कर ली। शादी के कुछ वक्त बाद ही युवती अपने मायके चली गई और अब तलाक की मांग करते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित कस्टम अधिकारी के अनुसार, उसकी पत्नी के बीडीएस के कागजात भी फर्जी निकले हैं। एसएसपी ने मामले में एसपी क्राइम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर के आदर्श नगर क्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह कस्टम हाउस चेन्नई में मूल्यांकन अधिकारी के पद पर तैनात है। शुक्रवार को पीड़ित मानवेंद्र सिंह ने एसएसपी से मिलकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में शादी करने के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। इसके बाद हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के एक परिवार ने उनके परिजनों से संपर्क किया। संबंधित लोगों द्वारा अपने परिवार की युवती को दंत चिकित्सक बताते हुए शादी तय कर दी। 22 फरवरी 2019 को उनकी शादी उक्त युवती से हो गई। शादी के बाद उनकी पत्नी कुछ दिन रहने के बाद अपने मायके चली गई। मायके से आने के बाद वह उनके साथ चेन्नई जाकर रही और जून 2022 में चेन्नई से आने के बाद फिर अपने पिता के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने उनके यहां आने से इंकार कर दिया। अब तलाक मांगते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। जांच करने पर पता चला कि उनकी पत्नी के बीडीएस के कागजात भी फर्जी हैं। ऐसे में उसके द्वारा खुद को दंत चिकित्सक बताकर धोखाधड़ी कर शादी की गई है। पीड़ित ने आरोपी पत्नी, उसके माता-पिता एवं अन्य परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंप दी है। एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन