{"_id":"67fb84997040a1de5c03e5a5","slug":"girl-old-friend-attacked-her-new-friend-in-gurugram-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नए दोस्त से बात कर थी युवती, देखकर पुराने दोस्त का खौला खून; मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नए दोस्त से बात कर थी युवती, देखकर पुराने दोस्त का खौला खून; मार दी गोली
Sun, 13 Apr 2025 03:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:03 PM IST
सार
चार दिन पहले आरोपी ने पीड़ित युवक और युवती को एक साथ बात करते देखा था। उसने युवक को धमकी दी कि युवती उसकी दोस्त है और उससे बातचीत बंद कर दे, वरना जान से मार देगा।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में एक युवती के पुराने दोस्त ने प्रेम-प्रसंग के शक में युवती के नए दोस्त पर फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 10 अप्रैल की रात करीब आठ बजे हुई, जब आरोपी ने पीड़ित युवक पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले आरोपी ने पीड़ित युवक और युवती को एक साथ बात करते देखा था। उसने युवक को धमकी दी कि युवती उसकी दोस्त है और उससे बातचीत बंद कर दे, वरना जान से मार देगा। धमकी के बावजूद बातचीत जारी रहने पर आरोपी ने गोलीबारी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन