फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl molestation in faridabad

अकेला देख घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

Fri, 08 Jan 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
girl molestation in faridabad

अकेली किशोरी को देख पड़ोसी युवक ने घर में घुस कर हथियार के बल पर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर मदद के लिए भाई आया तो आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोर के मुताबिक उसके मम्मी-पापा ड्यूटी करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे छोटा भाई घर आया और खाना खाने के बाद खेलने के लिए बाहर चला गया।
विज्ञापन


भाई के जाने के बाद किशोरी बाथरूम में नहाने चली गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला मनोज घर में घुस आया और पीड़िता को आवाज देने लगा। किशोरी ने नहाने की बात कहते हुए मनोज को घर से जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जिद करने लगा तो किशोरी ने बाथरूम से ही कहा कि जब मम्मी-पापा आ जाएं तब बात कर लेना। इसके बाद मनोज चला गया। वह बाथरूम से निकलने के बाद कमरे में कंघी कर रही थी कि पीछे से मनोज आ गया। उसने किशोरी के दोनों हाथ पकड़ लिये प्यार का इजहार करने लगा।

पीड़िता ने उसे डांट कर भाग जाने को कहा। आरोप है कि मनोज ने बंदूक जैसी कोई चीज निकाल कर पीड़िता की कनपटी पर अड़ा दी और किसी को बताने पर उसके मम्मी-पापा सहित परिवार को खत्म करने की धमकी दी।


इसके बाद आरोपी चला गया, पीड़िता संभली ही थी कि वह दोबारा आ धमका। पीड़िता को पकड़कर उसके साथ अभद्रता करने लगा। पीड़िता रोने चिल्लाने लगी तो बाहर खेल रहा भाई मदद के लिए अंदर आ गया। इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। एसएचओ महिला थाना आशा रानी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed