फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl met on dating app robbed young man in Gurugram Haryana

कमरे तक जा पहुंची डेटिंग एप की मुलाकत: लड़की ने रात में मिलने बुलाया, घर लाकर युवक अचेत, होश आया तो रह गया दंग

Wed, 11 Oct 2023 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Oct 2023 07:29 PM IST
सार

डीएलएफ फेज-तीन निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप पर साक्षी उर्फ पायल नामक युवती से हुई थी। उसी शाम करीब चार बजे युवती ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली में रहती है। युवती उससे रात में मिलने के लिए कहने लगी।

विज्ञापन
Girl met on dating app robbed young man in Gurugram Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेटिंग एप पर मिली युवती युवक के साथ उसके घर चली गई और फिर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसे बाद घर सोने की चेन, आईफोन और तीन बैंक एटीएम कार्ड से 2.80 लाख रुपये ले भाग निकली। दो दिन बाद होश में आने पर युवक ने डीएलएफ थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएलएफ फेज-तीन निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप पर साक्षी उर्फ पायल नामक युवती से हुई थी। उसी शाम करीब चार बजे युवती ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली में रहती है, फिलहाल गुरुग्राम में अपनी मौसी के पास रह रही है। युवती उससे रात में मिलने के लिए कहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रोहित एक सितंबर की रात करीब 10 बजे युवती को सेक्टर-47 स्थित डॉकयार्ड बार के पास से अपनी गाड़ी में बैठा लिया। घर जाते हुए उन्होंने रास्ते में शराब खरीदी। घर पर आने के बाद युवती के मांगने पर वह रसोई में बर्फ लेने के लिए चला गया। इसके बाद शराब पीते ही रोहित बेहोश हो गया था। 

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब वह रसोई में बर्फ लेने के लिए गए था, तभी युवती ने उसके गिलास में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। इस वजह से वह तीन सितंबर को होश में आया। पीड़ित ने बताया कि होश में आने के बाद उसे अपना मोबाइल नहीं मिला। घर से सोने की चेन और पर्स में रखे 10 हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद उन्होंने बैंक की स्टेटमेंट की जांच की तो पता चला कि उनके तीन बैंकों के कार्ड के जरिए 2.80 लाख रुपये भी निकाल लिए गए हैं।

Girl met on dating app robbed young man in Gurugram Haryana
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed