फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl made kidnapping hereself after become pregnant.

लिव-इन में गर्भवती होने पर छात्रा ने खुद कराया अपना अपहरण

Mon, 22 Feb 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Girl made kidnapping hereself after become pregnant.

नोएडा सिटी सेंटर से एक छात्रा को अगवा करने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवती एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि इसी बीच युवती चार माह की गर्भवती हो गई थी। युवती ने गर्भपात कराने के लिए ही यह साजिश रची थी। युवती की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उस युवक का पता लगा लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गर्भपात की बात घर वालों को पता न चल जाए, इस डर के चलते युवती ने अपने आपको अगवा कराया था।

इसके बाद परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार करने की बात बताई थी। जिस महिला ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया वह उसकी दोस्त निकली। जो इस रची गई साजिश में शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद खुली पोल

Girl made kidnapping hereself after become pregnant.

पुलिस ने रविवार को युवती की दोस्त को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने युवती की साजिश का भांडा-फोड़ दिया। मंगलवार को सेक्टर-39 पुलिस युवती व उसकी दोस्त का आमना-सामना कराएगी। जिससे पूरी बात का खुलासा किया जाएगा।

इस तरह से रची थी साजिश
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बीए की छात्रा(19) अपनी एक दोस्त के साथ ऑटो से कॉलेज के लिए निकली। सिटी सेंट मेट्रो स्टेशन के पास उतरने के बाद युवती की दोस्त कहीं और चली गई, जबकि युवती पैदल ही कॉलेज की तरफ जाने लगी।

इसी दौरान कॉलेज के बाहर सफेद कलर की कार अचानक छात्रा के पास आकर रुकी। कार में से एक लड़का मुंह पर रुमाल बांधकर निकला और उसने नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को कार से अगवा कर लिया।

शाम करीब 4 बजे कॉलेज के बाहर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। यहां से गायत्री नाम की महिला ने उसे सलारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही छात्रा के घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed