फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl jumps into Yamuna river from Signature Bridge

Delhi: वेलेंटाइन डे पर सिग्नेचर ब्रिज से किशोरी ने लगाई यमुना में छलांग, गोताखोरों ने सकुशल बचाया

Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
सार

वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद गोताखोर तुरंत यमुना में कूद गए। कुछ ही देर बाद किशोरी को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Girl jumps into Yamuna river from Signature Bridge
सिग्नेचर ब्रिज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडियासिग्नेचर ब्रिज

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद गोताखोर तुरंत यमुना में कूद गए। कुछ ही देर बाद किशोरी को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। किशोरी बहुत बुरी तरह डरी हुई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस उनसे पूछताछ कर उसके कूदने की वजह पता करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे सिग्नेचर ब्रिज पर संदिग्ध हालत एक किशोरी पानी में कूद गई। अमूमन ब्रिज पर लोग रुककर नजारा लेते हैं। लोगों ने लड़की को पानी में कूदते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। यमुना किनारे मौजूद गोताखोरों ने किसी के कूदने की आवाज सुनी तो वह तुरंत यमुना में कूद गए।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस व बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। सात गोताखोरों की टीम ने किशोरी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी वजीराबाद इलाके की रहने वाली है। उसने यह कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वेलेंटाइन डे पर यमुना में किशोरी के छलांग लगाने पर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed