{"_id":"9fd5b890a8a602cb61c391492790b465","slug":"girl-gets-threat-of-acid-attack-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझसे बात कर वरना तेजाब डाल दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझसे बात कर वरना तेजाब डाल दूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में नौवीं कक्षा की एक छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान करने वाले बसेलवा कॉलोनी निवासी काशिफ ने एसिड अटैक कर चेहरा खराब करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
धमकी से दहशत में आई छात्रा ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ (ओल्ड फरीदाबाद) ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
14 साल की छात्रा ने बताया कि स्कूल आते जाते काशिफ उसका पीछा करता है और जबरन अपना फोन नंबर देकर उस पर बातें करने को कहता है। विरोध किया तो एसिड अटैक कर चेहरा खराब करने की धमकी दी।
विज्ञापन
किशोरी ने रविवार को अपने पिता को इस बारे में बताया। पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने काशिफ को समझाने के लिए रविवार रात नौ बजे के करीब एक धर्म कांटे पर मिलने के लिए बुलाया था।
काशिफ वहां पहुंचा और पीड़िता के पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बात बिगड़ती देख पिता ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले ही काशिफ मौके से भाग निकला।