शादी में पहुंची गर्लफ्रेंड ने लगाई थप्पड़ों की झड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के निठारी गांव में सोमवार रात उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब मैनेजमेंट की एक स्टूडेंट अपने परिजनों के साथ ब्वॉयफ्रेंड की शादी समारोह में आ धमकी। नाराज गर्लफ्रेंड और वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हें की जमकर पिटाई की और शादी से इनकार कर दिया। बाद में बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
गुड़गांव के एक मैनेजमेंट कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई के दौरान नया गांव, फरीदाबाद निवासी विनीत और गुड़गांव निवासी ऋचा (दोनों परिवर्तित नाम) एक-दूसरे से प्यार करने लगे। प्रेम-प्रसंग करीब दो साल तक चला। 2014 के अंत में विनीत ने ऋचा से शादी करने का वादा किया, लेकिन विनीत के परिजनों ने उसकी शादी निठारी गांव में तय कर दी।
आरोप है कि ऋचा को धोखा देकर सोमवार को विनीत सैकड़ों बारातियों के साथ निठारी गांव बारात लेकर आ गया। शादी की रस्म शुरू हो गई, लेकिन फेरे पड़ने से पहले ऋचा अपने घर वालों के साथ शादी समारोह में आ पहुंची।
नाराज युवती और वधु पक्ष के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की
ऋचा ने विनीत और अपने संबंधों के बारे में न केवल विनीत और उसकी होने वाली पत्नी के परिजनों को बता दिया, बल्कि ब्वॉयफ्रेंड की पिटाई भी कर दी। ऋचा ने कहा कि अगर विनीत ने उसके अलावा किसी और से शादी की तो अपनी जान दे देगी।
युवक की हकीकत जानने के बाद नाराज वधु पक्ष के लोगों ने भी विनीत की पिटाई कर दी और शादी को तत्काल रोकने की बात कही। इसे हंगामा मच गया। इस दौरान वर और वधु पक्ष के लोग कुछ देर के लिए भिड़ गए। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार विनीत को शादी किए बिना ही गांव से लौटना पड़ा।
एएसपी विजय ढुल ने बताया कि निठारी गांव में शादी समारोह के दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स वहां गई थी। अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर युवक दूसरी लड़की से विवाह करने के लिए बारात लेकर यहां आ गया था। गर्लफ्रेंड के पहुंचने पर यहां हंगामा हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।
दो नाबालिग लडकियों की शादी रोकी, दुल्हे लौटे बैरंग
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के गांव चौना में मंगलवार को दो नाबालिक लड़कियों की शादी की सूचना मिलने पर महिला आयोग की सदस्या के साथ एक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस की मदद से शादी को रूकवा दिया है और दूल्हों को बैरंग लौटा दिया। बालिग होने पर ही शादी करने की हिदायत की गई।
मंगलवार दिन में जारचा थाना क्षेत्र के चौना गांव में तीन सगी बहनों की शादी अमरोहा के तीन सगे भाईयों से होनी थी। तीन भाई दुल्हे बन बारात लेकर गांव में पहुंच गए। बारात की चढ़त हो रही थी। जिन तीन बहनों की शादी होनी थी उनमें दो नाबालिग थी। उनमें एक की उम्र 17 साल और दूसरी की 13 साल थी। किसी ने नाबालिग लड़कियों की शादी होने की सूचना महिला आयोग और बाल विकास मंत्रालय को दे दी। सूचना पर महिला आयोग की सदस्य सीमा तीन अन्य सहयोगियों के साथ चौना गांव पहुंची।
गांव में पहुंच कर जानकारी हासिल करने पर दो लडकियों के नाबालिग होने की सूचना सही पाई गई। इस पर पुलिस की मदद से दो लड़कियों की शादी रोक दी गई। केवल एक लडकी की शादी हुई। दोनों नाबालिग की शादी बालिग होने के बाद ही करने की हिदायत दी गई। शादी होने तक जारचा पुलिस मौके पर ही जमी रही। दो दुल्हों को बैरंग लौटना पड़ा। बारात के वापस लौटने के बाद ही महिला आयोग की टीम वापस गई।