जब मौत बनकर घर में आई चाऊमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि चाऊमीन खाने के बाद तबियत बिगड़ने से एक किशोरी की मौत हो गई। परिवार के दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, रंजीत नगर निवासी मनोज (35) शुक्रवार को बाहर से चाऊमीन लेकर आया था। रात करीब 10:30 बजे मनोज उसके बेटे गौरी शंकर (8) और बहन नंदनी (15) ने चाऊमीन खाया।
उल्टी दस्त के बाद हुए अस्पताल में भर्ती
शनिवार दोपहर बाद तीनों की तबियत खराब होने पर मनोज को डीडीयू, गौरी शंकर को राम मनोहर लोहिया और नंदनी को सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान रविवार रात नंदनी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मनोज की हालत अभी ऐसी नहीं है कि उसका बयान लिया जा सके। उसके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि चाऊमीन कहां से लेकर आया था।
बर्तन धुल जाने की वजह से चाऊमीन का नमूना नहीं लिया जा सका। वहीं मनोज की पत्नी सोनी की हालत ठीक है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। तीनों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।