{"_id":"636024e871014374387ee044","slug":"girl-crushed-to-death-by-bus-under-suspicious-circumstances-in-karol-bagh-accident-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: करोल बाग में संदिग्ध हालात में बस से कुचलकर सपना की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: करोल बाग में संदिग्ध हालात में बस से कुचलकर सपना की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
Tue, 01 Nov 2022 01:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:12 AM IST
सार
जैसे ही सपना ने बस के सामने से होकर सड़क पार करने की कोशिश की अचानक चालक ने बस चला दी। आरोपी सपना को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
मृतक सपना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में सोमवार सुबह एक युवती की बस की चपेट में आकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सपना यादव (26) के रूप में हुई है। हादसा पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। प्राइवेट बस का चालक बीच सड़क पर काफी देर से बस रोके खड़ा था। जैसे ही सपना ने बस के सामने से होकर सड़क पार करने की कोशिश की अचानक चालक ने बस चला दी। आरोपी सपना को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सपना का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सपना यादव अपने परिवार के साथ रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद में रहती थी। इसके परिवार में पिता बुल्ली सिंह यादव, मां सुनीता यादव के अलावा एक बड़ा भाई मनोज और छोटा भाई भूपिंदर यादव है। सपना दिल्ली के झंडेवालान स्थित एक कंपनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। रोजाना सुबह के समय वह ऑटो में सवार सवार होकर लोनी से शास्त्री पार्क आती थी। इसके बाद यहां से वह प्राइवेट बस से करोल बाग पहुंचती थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस के लिए निकली और करोल बाग पहुंच भी गई। बस से उतरने के बाद पैदल की सपना सड़क पर चलने लगी। उसके कुछ दूर आगे एक नीले रंग की बस बीच सड़क पर खड़ी थी। वहां पहुंचकर सपना बस के सामने ही सड़क पार करने लगी। सपना के बस के आगे आते ही चालक ने बस चला दी और वह उसे घसीटता हुआ दूर ले गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आगे लाल बत्ती की वजह से चालक को बस रोकना पड़ी। बाद में वह वहीं पर बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोगों ने दावा किया कि चालक ने जानबूझकर सपना को कुचला है। सीसीटीवी को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सपना के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है। उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल सपना के परिजनों ने उसकी मौत पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी तथ्य होंगे, उसके अनुसार पुलिस आगे अपनी कार्रवाई करेगी।